फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिरिक्त सुरक्षा की मांग करेगी परवीन

Tue, 02 Apr 2013 12:45 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंङा की हिंसा में शहीद डीएसपी जिया उल हक की पत्नी परवीन आजाद मौजूदा हालात से असंतुष्ट हैं। उन्होंने सरकार से अपने व परिवार के सदस्यों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाने के साथ ही स्टडी लीव दिए जाने की भी मांग की है। स्टडी लीव की बाबत परवीन आजाद ने डीजीपी एसी शर्मा को लिखित प्रर्थना पत्र भी दे दिया है।
विज्ञापन


पति के कातिलों को सजा दिलाने के लिए अंतिम दम तक लड़ाई लड़ने की बात कहते हुए परवीन आजाद ने माना कि इसमें उन्हें व उनके परिवार के सदस्यों को खतरा हो सकता है। उन्होंने कहा कि अभी तक उन्हें जो सुरक्षा मुहैया है वह जुबानी दरख्वास्त पर है।

किसी लिखित प्रार्थना पत्र पर उन्हें लिखित तरीके से कोई सुरक्षा नहीं दी गई है। रविवार को भी जब वह कुंडा में अपने पति के सरकारी आवास से अपना सामान लेने गई थीं तब भी उन्हें जिला स्तर से सुरक्षा मिली थी।
विज्ञापन


परवीन ने बताया कि उन्होंने दो दिन पहले ही डीजीपी को प्रार्थना पत्र दिया है जिसमें उन्होंने स्टडी लीव की मांग की है। उन्होंने कहा कि वे अपनी व अपने ससुराल के लोगों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम करने का आग्रह भी करने जा रही हैं। इसके लिए वह लिखित मांग करेंगी।

परवीन ने कहा कि वह बीडीएस की छात्रा हैं और कुछ ही दिनों बाद उनकी परीक्षा है। फाइनल ईयर पूरा करने के बाद इंटर्नशिप में एक साल का समय देना होगा। उन्होंने कहना कि इसके लिए उन्होंने सरकार से आग्रह किया है और डीजीपी को लेटर दिया है। उन्होंने पढ़ाई पूरी करने के लिए सरकार से स्टडी लीव मांगी है।

परवीन ने कहा कि सीबीआई ने उनसे शुरूआती दौर में ही पूछताछ की थी और अपने पति के कत्ल के मामले की जांच के बारे में उन्हें समाचार पत्रों के जरिए ही जानकारी मिलती है। बकौल परवीन सीबीआई ने इस बीच उनसे कोई संपर्क नहीं किया है जबकि उन्होंने सीबीआई के अधिकारियों से कह रखा है कि जब भी उनसे कोई पूछताछ करनी हो वह आ जाएंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें