फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: गांव में दिखा जंगली जानवर, ग्रामीणों में दहशत

Sun, 21 Jul 2024 08:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर(सीतापुर)। मिदनिया गांव में शनिवार शाम जंगली जानवर दिखने से ग्रामीण दहशत में हैं। वन विभाग की टीम कांबिंग कर रही है। वन विभाग ने बताया कि पगचिह्न के आधार पर जंगली जानवर लकड़बग्घा लग रहा है।
विज्ञापन

मिदनिया के मजरा बरुहीपुरवा में शनिवार देर शाम खेत देखने जाते समय किसानों ने नाले के पास एक जंगली जानवर को देखा। किसानों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंचे वन दरोगा अरविंद गिरी व टीम ने पगचिह्नों की जांच कर ग्रामीणों को जागरूक किया।
समूह में ही खेत जाने की बात कही। उन्होंने बताया कि पगचिह्न के आधार पर लकड़बग्घा हो सकता है। जंगली जानवर देखे जाने की सूचना क्षेत्र के ग्राम चौरा, मिदनिया, चनिया, बरूही पुरवा व मरसंडा गांव के ग्रामीण दहशत में है। वन क्षेत्राधिकारी बृजेश कुमार पांडे ने बताया कि जंगली जानवर के लिए लगातार कांबिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें