फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन प्रधान व 141 सदस्यों के लिए 20 को मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। महोली ब्लॉक की तीन ग्राम पंचायतों के प्रधान और उनके 33 सदस्य ग्राम पंचायत के साथ ही अन्य ब्लॉकों के रिक्त 108 सदस्यों के चुनाव के लिए डीएम ने कार्यक्रम जारी किया है। इसके तहत 12 दिसंबर को संबंधित ब्लॉक मुख्यालय पर नामांकन दाखिल किए जाएंगे। 20 दिसंबर को मतदान व 21 दिसंबर को मतगणन होगी। इसके लिए आरओ व एआरओ नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक महोली की ग्राम पंचायत कैमहरा रघुवरदयाल, राईपैडहिया व भटपुरवा के रिक्त हुए प्रधान पद के लिए और इन ग्राम पंचायतों के 33 सदस्य ग्राम पंचायतों के साथ ही जिले के अन्य ब्लॉकों के रिक्त 108 सदस्य ग्राम पंचायत पदों पर चुनाव कराया जाएगा। डीएम, जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत ने सार्वजनिक सूचना जारी की है। इसके अनुसार 12 दिसम्बर को संबंधित ब्लॉक मुख्यालय पर सुबह 10 से शाम चार बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।
13 दिसंबर को दाखिल नामांकन पत्रों की जांच सुबह दस बजे से कार्य समाप्ति तक होगी। 14 दिसंबर को सुबह दस से शाम तीन बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं। इसके बाद इसी दिन प्रतीक आवंटित किए जाएंगे। 20 दिसंबर को सुबह आठ से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। 21 दिसंबर को संबंधित ब्लॉक मुख्यालय पर ही सुबह आठ बजे से मतगणना होगी। डीएम ने चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी व शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए संबंधित 16 ब्लॉकों में निर्वाचन अधिकारी के साथ ही इतने ही सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किए हैं। चार आरओ व चार एआरओ रिजर्व में रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें