फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद दुकान की जांच में मिली गड़बड़ी, लाइसेंस निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। खाद दुकान पर नकली डीएपी बेचे जाने की शिकायत पर जिला कृषि अधिकारी एसपी सिंह ने तहसीलदार के साथ छापा मारा। अभिलेखों के साथ गोदाम का निरीक्षण किया। इस दौरान खाद के स्टॉक रजिस्टर के साथ ही बिक्री के दस्तावेजों में भी गड़बड़ी पकड़ी गयी। जांच टीम ने दुकान से संदिग्ध खाद के नमूने सीज कर लैब जांच को भेजे हैं। साथ ही दुकान का बिक्री लाइसेंस में निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी सत्येन्द्र प्रताप सिंह ने बताया नकली डीएपी बिक्री किए जाने की शिकायत पर कसरैला चौराहा स्थित एग्रो क्लीनिक एंड एग्री बिजनेस सेंटर का औचक निरीक्षण किया गया। इसमें दयालु डीएपी फॉस्फेट रिच आर्गेनिक मैन्युर की 32 बोरी मौके पर पाई गईं। जिनका नमूना लेकर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया है। दुकानदार से खाद का बिक्री रजिस्टर और बीज का स्टॉक व बिक्री रजिस्टर भी जांचा गया। दोनों ही रजिस्टर अधूरे पाए गए।
गड़बड़ी की आशंका के चलते दुकान का बिक्री लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। साथ ही जांच में पाई गई कमियों के संबंध में विधिक कार्रवाई की संस्तुति के साथ पत्रावली डीएम को भी भेजी गई है। जांच के दौरान खुदरा व्यापारी यूनियन के पदाधिकारियों ने सरकारी कार्य में बाधा डालने की कोशिश भी की। मौके पर मौजूद तहसीलदार सदर ने यूनियन के लोगों को समझा कर शांत कराया। उन्होंने किसानों से अनुरोध किया यदि उन्हें निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर दुकान से खाद बेची जा रही है तो इसकी शिकायत तत्काल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें