फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली मारकर बाइक लूट ले गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। कोतवाली तालगांव इलाके में बुधवार देर रात बाइक से जा रहे टॉवर के टेक्नीशियन से बदमाशों ने गोली मारकर बाइक लूटी और फरार हो गए। पीड़ित ने रुपये लूटने की भी बात कही है। घायल को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस केस दर्ज कर खुलासे में जुटी है।
विज्ञापन

लहरपुर इलाके के जोशी टोला निवासी प्रवीण जोशी (27) जिला मुख्यालय पर स्थित एक टॉवर कंपनी में टेक्नीशियन है। बुधवार की रात बाइक से घर जा रहा था। तालगांव और खैराबाद की सीमा पर बदमाशों ने ओवरटेक कर उसकी बाइक रोकी। फिर उसे बाइक से नीचे गिरा कर चाबी छीन ली।
विरोध पर बदमाशों ने उसे गोली मार दी। जो उसकी गर्दन के पास जा लगी। इसके बाद बदमाश बाइक लूटकर भाग निकले। काफी देर तक युवक मौके पर पड़ा रहा। इसके बाद परिचित की मदद से कसरैला पहुंचा, जहां पर पुलिस को जानकारी दी। युवक को परसेंडी सीएचसी से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर सीओ सिटी पीयूष सिंह जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

घायल को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। पीड़ित ने 20 हजार रुपये भी लूटे जाने की बात कही है। तालगांव कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि युवक के गले में गोली फंसी हुई है। हालांकि, उसकी हालत खतरे से बाहर है। कोतवाल का दावा है कि बदमाश बाइक ही ले गए, लूटपाट नहीं हुई। जल्द ही मामले का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें