फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 लाख रुपयों के लेनदेन में ठेकेदार को मारी गई थी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
पिसावां (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में बुधवार की रात दुग्ध डेयरी बनवा रहे ठेकेदार को मारी गई गोली के मामले में पुलिस ने तीन नामजद समेत कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना के पीछे 25 लाख रुपयों के लेनदेन की वजह सामने आ रही हैं। घायल लखनऊ में भर्ती है। पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार होंगे। पिसावां से हरदोई मार्ग पर चौखडिय़ा गांव के पास दूग्ध डेरी का निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

निर्माण कार्य बुलंदशहर जिले के थाना खुर्जा इलाके के शाहाबाजपुर निवासी संदीप (30) करा रहे हैं। बुधवार देर शाम चौपहिया वाहनों से सवार कई लोग पहुंचे थे। डेयरी के अंदर जाने के बाद विवाद में गोली मार दी थी, इससे संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया था। घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने आरोपियों की कार में तोड़फोड़ कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया था।
घटना को लेकर गुरुवार को पीड़ित ने मामले में तहरीर दी है। एसओ पिसावां भानु प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले में बुलंदशहर जिले के खुर्जा इलाके के हरिराज, टीटू, राजेश के खिलाफ हत्या के प्रयास और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

एसओ ने बताया कि संदीप बुलंदशहर के खुर्जा में ही दुग्ध डेयरी चलाता था। आरोपियों से दूध लेता था। साझेदारी की भी बात सामने आ रही है। आरोपियों का संदीप पर रुपया बकाया था। इसी के बाद वह वहां से पिसावां आकर काम करवाने लगा था। 25 लाख की देनदारी की बात सामने आ रही है, लेकिन कितना पैसा है, इसकी सत्यता की जांच की जा रही है। जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें