सीतापुर में जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती बच्चा। - संवाद
- फोटो : SITAPUR
सीतापुर। जिला अस्पताल में सुविधाएं सुधरने का नाम नहीं ले रही है। गंभीर बच्चों के लिए बने पीकू वार्ड में तैनात स्टॉफ ही लापरवाही बरत रहा है। इस वार्ड में पूरा स्टॉफ नदारद मिला। कई गंभीर बच्चे वहां पर भर्ती है। अगर किसी बच्चे को कोई दिक्कत आ जाए तो वह भगवान भरोसे है। अस्पताल प्रशासन की यह लापरवाही बच्चों पर भारी पड़ सकती है।
जिला अस्पताल के पिछले हिस्से में गंभीर बच्चों के लिए पीकू वार्ड बना हुआ है। इस वार्ड का अमर उजाला टीम ने रविवार शाम को छह बजे रियलटी परखी। इस वार्ड में कई बच्चे बेड पर लेटे हुए थे, जिनको ऑक्सीजन लगी थी। वार्ड में स्टॉफ के लिए कुर्सी व मेज पड़ी थी। इस कुर्सियों पर कोई मौजूद नहीं था। खाली पड़ी कुर्सियां शोभा बढ़ा रही थी।
आस पड़ोस में भी कोई स्टॉफ नहीं दिखाई दिया। ऐसे में अगर किसी बच्चे को कोई दिक्कत आ जाए, ऑक्सीजन हटाने की ही जरूरत पड़े तो वह भगवान से दुआ करे। जिला अस्पताल में बुखार के चलते रविवार को सात बच्चे भर्ती कराए गए है।
जिला अस्पताल के वार्ड में तैनात कर्मचारी अगर ड्यूटी का सही से निर्वहन नहीं कर रहे है तो इस मामले की जांच कर कार्रवाई होगी।
- डॉ. अनिल अग्रवाल, सीएमएस