फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं बंद रहे स्कूल तो कहीं नहीं बंट सकीं किताबें

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। नये शैक्षिक सत्र 2022-23 के पहले दिन परिषदीय विद्यालयों में अव्यवस्थाएं हावी दिखाई दीं। कहीं विद्यालय देर से खुले तो कहीं नौनिहाल स्कूल बंद होने के कारण घर लौट गये। पहले दिन नौनिहालों को पुरानी किताबों का वितरण किया जाना था लेकिन किसी भी विद्यालय में किताबों का वितरण नहीं दिखा। पहले दिन शिक्षक-शिक्षिकाएं नामांकन की प्रक्रिया पूरी करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार को परिषदीय विद्यालयों में नये शैक्षिक सत्र की शुरुआत हुई। विद्यालयों का समय परिवर्तित करके सुबह आठ से दो बजे तक कर दिया गया है लेकिन समय का अनुसरण करने में शिक्षकों ने रुचि नहीं दिखाई। अमर उजाला टीम ने पहले दिन की हकीकत परखी तो एलिया, पिसावां, महमूदाबाद, लहरपुर, नगर क्षेत्र, महोली, सिधौली सहित अन्य विकास खंड क्षेत्रों में अव्यवस्था ही दिखी।
बीएसए ने नई पुस्तक न आने तक नौनिहालों को पुरानी किताबें वितरित करने के निर्देश दिए थे लेकिन ये किताबें अधिसंख्य विद्यालयों में वितरित नहीं की गईं। नौनिहाल पिछली कक्षा की किताबें लेकर विद्यालय पहुंचे। इन किताबों के जरिए ही वह पढ़ाई करते रहे। वहीं शिक्षक-शिक्षिकाएं नए नामांकन की प्रक्रिया पूरी करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

एलिया विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय नकरहिया में सुबह 8:25 पर एक सहायक मुरारका प्रसाद व रसोइया नजर आई जबकि यहां पर पांच शिक्षकों की तैनाती है। अन्य शिक्षकों के बारे स्पष्ट जानकारी किसी ने नहीं दी। स्कूल में महज पांच बच्चे ही नजर आए। इन बच्चों को स्कूल की तरफ से कोई भी पुस्तक वितरित नहीं की गई। प्राथमिक विद्यालय सराय में सुबह 8:45 बजे सिर्फ एक शिक्षामित्र देवेंद्र यादव ही नजर आए। विद्यालय की साफ-सफाई करवा रहे देवेंद्र ने बताया कि बाकी शिक्षक आ रहे हैं। विद्यालय में रसोइया के अलावा कोई छात्र-छात्रा नजर नहीं आई।
एलिया के प्राथमिक विद्यालय ढ़खिया नवीन में बहुत ही अव्यवस्थाएं दिखीं। सुबह 8:50 पर विद्यालय गेट पर ताला लगा हुआ था। ग्रामीणों ने बताया कि बच्चे विद्यालय आए थे। ताला लगा देखकर घर लौट गये। विद्यालय की सहायक शिक्षिका अंजलि बच्चों को बुलाने गांव में गई हैं। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय की चाबी प्रधानाध्यापिका सुनीता देवी के पास रहती है। इसी कारण विद्यालय बंद है जबकि बीएसए ने सुबह आठ बजे स्कूल खोलने के निर्देश दिए हैं लेकिन विद्यालय समय से नहीं खुल सका।
लहरपुर विकासखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय ईरापुर में नवीन सत्र के शुभारंभ अवसर पर नामांकन मेले का आयोजन किया गया। यहां शिक्षक समय से पहुंच गये। नामांकन मेले का शुभारंभ प्रधान रामनरेश वर्मा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने नामांकन कराने वाले बच्चों को गुब्बारे और टॉफी देकर स्वागत किया गया। विद्यालय में सबसे पहला नामांकन कराने वाली बालिका को मुकुट और माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
नगर क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय इस्माइलपुर व कंपोजिट विद्यालय अंबेडकर में नौनिहाल समय के अनुसार पढ़ाई करने पहुंचे। बच्चे अपने घर से पिछले वर्ष की ही किताबें लेकर आए थे। विद्यालय में उनको पहले दिन कोई भी पुस्तक नहीं दी गई। इससे बच्चे पुरानी किताबें ही पढ़ते रहे। वहीं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उन्हें होमवर्क देकर घर जाने के लिए बोल दिया। नामांकन को लेकर कवायद चलती रही।
विकासखंड एलिया की ग्राम पंचायतों में सफाई कर्मियों की तैनाती है। उन पर गांव के साथ-साथ विद्यालय परिसर की सफाई व्यवस्था की भी जिम्मेदारी है। सर्फाई कर्मियों के विद्यालय न जाने से गंदगी की अंबार लगा हुआ है। जगह-जगह पानी भरा हुआ है। नालियां भर चुकी हैं। ऐसे में मजबूरन रसोइया साफ-सफाई करती हैं। प्राथमिक विद्यालय नकरहिया, पूर्व माध्यमिक विद्यालय सरौरा, प्राथमिक विद्यालय सरायजीत व अन्य विद्यालयों में भी साफ-सफाई की जिम्मेदारी रसोइयों के भरोसे दिखी। नटौरा विद्यालय में बच्चे खुद सफाई करके बैठने को मजबूर हुए।
नये शैक्षिक सत्र की शुरुआत हो गई है। सभी शिक्षकों को समय से विद्यालय पहुंचकर पठन-पाठन करने के निर्देश दिए गए हैं। अगर कहीं पर शिक्षकों ने समय का पालन नहीं किया है तो इसकी जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-अजीत कुमार, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें