फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर : ईंट से सिर कूंचकर युवक की हत्या, पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ

Thu, 12 May 2022 12:51 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज़ एजेंसी, सीतापुर

सार

महेंद्र के सिर पर ईटों से प्रहार किया गया था। परिजन आनन-फानन में उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गुरुवार सुबह इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर कोतवाली महोली क्षेत्र के मूड़ा गांव में ईंट से कूच कर युवक की हत्या की गई है। सूचना सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली क्षेत्र के महेंद्र (20) बुधवार देर शाम घर से गांव के अपने दोस्तों के साथ टहलने निकला था। परिवार में चचेरी बहन की शादी थी, जिसमें परिजन व्यस्त थे।
विज्ञापन


देर रात तक महेंद्र के वापस न आने पर तकरीबन 11 बजे परिजनों ने महेंद्र को तलाश किया। गांव के बाहर अमित ब्रिक फील्ड के मैदान में लहूलुहान अवस्था में महेन्द्र अचेत पड़ा मिला। जिसके सिर पर ईटों से प्रहार किया गया था। परिजन आनन-फानन में उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गुरुवार सुबह इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। कोतवाल अनूप कुमार शुक्ला ने बताया कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें