फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर : पेड़ पर चढ़कर युवक ने गले में डाला फांसी का फंदा, अधिकारियों के आश्वासन पर एक घंटे बाद उतरा

Thu, 12 May 2022 11:30 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज़ एजेंसी, सीतापुर

सार

सीतापुर कोतवाली महमूदाबाद क्षेत्र में गुरुवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक गांव का युवक तहसील परिसर में लगे पीपल के पेड़ पर फांसी लगाने के लिए चढ़ गया।
विज्ञापन
फांसी लगाने के लिए पेड़ पर चढ़ा युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर कोतवाली महमूदाबाद क्षेत्र में गुरुवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक गांव का युवक तहसील परिसर में लगे पीपल के पेड़ पर फांसी लगाने के लिए चढ़ गया। विकास खण्ड रामपुर मथुरा के ग्राम शियार पुर निवासी राजेश गुरुवार की सुबह तहसील परिसर में लगे पीपल के पेड़ पर चढ़ गया और उसने गले मे गमछे से फंदा लगाकर पेड़ पर बैठ गया। राजेश का कहना है कि उसके घर के सामने कुछ लोग घूरा डाल रहे हैं। अधिकारी आदेश दे रहे हैं, लेकिन लेखपाल कुछ नहीं कर रहे हैं। इसलिए वह पेड़ पर फांसी लगाने के लिए चढ़ गया है। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची। टीम के समझाने के बाद करीब एक घंटे युवक बाद नीचे उतरा। मौके पर तहसीलदार मनीष कुमार, इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें