सीतापुर में गल्लामंडी के सामने क्षतिग्रस्त हुआ सीवर लाइन का पत्थर। - संवाद
- फोटो : SITAPUR
सीतापुर। शहर के नवीन गल्ला मंडी के पास सीवर लाइन का चैंबर बना है। इस पर भारी भरकम पत्थर रख दिया गया था। हाल ही में विकास नगर में बने नाले को इस सीवर लाइन से जोड़ा गया है। लंबे समय तक सड़क का एक तरफ का हिस्सा पूरी तरह से बंद था। इससे वाहनों की आवाजाही इस पत्थर के ऊपर से हो रही थी।
इसकी वजह से यह कमजोर हो गया था। सोमवार को बरसात होने के बाद यह अचानक टूट गया। गनीमत यह रही है कि उस समय सड़क से कोई वाहन नहीं निकल रहा था। वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था।