फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के दो होनहारों का सिविल सेवा में चयन

विज्ञापन
आईएएस की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली प्रतीक्षा सिंह। - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। जिले के दो होनहारों ने सिविल सेवा की परीक्षा में सफलता अर्जित कर जिले का मान बढ़ाया है। इनकी उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है। तमाम लोगों ने इनकी सफलता पर बधाई दी है।
विज्ञापन

विकासखंड गोंदलामऊ क्षेत्र के इस्माइलगंज गांव निवासी स्वर्गीय राकेश कुमार सिंह की महज 22 साल की बेटी प्रतीक्षा सिंह ने सिविल सेवा की परीक्षा में सफलता हासिल कर न केवल परिवार बल्कि जिले का नाम रोशन किया हैै। मध्य वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाली प्रतीक्षा ने घर पर रहकर ही कठिन परिश्रम से तैयारी की थी। इससे पहले उसने लखनऊ स्थित नविपना गांव में रहकर बख्शी तालाब से अपनी प्रारंभिक पढ़ाई की।
प्रतीक्षा की माता गृहणी है। उसकी सफलता की सूचना मिलते ही घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। बातचीत में बताती हैं कि परिवार का सहयोग और कठिन परिश्रम से ही सफलता मिली है। मार्केटिंग इंस्पेक्टर बाबा इंद्रेश कुमार को वह अपना आदर्श मानती हैं।
विज्ञापन

वहीं शहर के रोटी गोदाम निवासी उत्कर्ष नारायण ने सिविल सेवा परीक्षा में 740वीं रैंक हासिल की है। उनके पिता प्रेमनारायण दीवानी न्यायालय सीतापुर में रिकार्ड कीपर के पद पर हैं जबकि मां पूनम नारायण गृहणी है। भाई सर्व नारायण इंजीनियर है।
उत्कर्ष ने तीसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की है। बताते हैं कि 12वीं तक शिक्षा सेक्रेड हार्ट इंटर कॉलेज सीतापुर से की। स्नातक की परीक्षा दिल्ली से पास की। बताते हैं कि लक्ष्य बड़ा नहीं होता उसे सही तरीके से साधने की जरूरत होती है। वे अपनी सफलता का श्रेय परिवार व गुरुजनों को देते है। उत्कर्ष की सफलता पर तमाम लोगों ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें