सीतापुर। परसेंडी ब्लॉक में कार्यरत ग्राम विकास अधिकारी आशीष कुमार यादव को अपात्रों को आवास देने के मामले में जांच के बाद जिला विकास अधिकारी ने निलंबित किया है। ब्लॉक सकरन से उनको संबद्ध करते हुए बीडीओ का जांच अधिकारी बनाया गया है।
बीडीसी राकेश यादव ने पीएम आवास योजना में अपात्रों को लाभ देने शिकायत की थी। इसकी जांच बीडीओ परसेंडी ने तीन सदस्यीय समिति से कराई। जिसमें 15 लाभार्थी अपात्र पाए गए। इस पर ग्राम विकास अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। जिसमेें दो लाभार्थियों के खाते में भेजी गई धनराशि को वापस किया जाना बताया गया।
इसकी पुष्टि पीडी से कराई गई तो बताया गया, धनराशि वापस नहीं हुई है। अपात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करने और तथ्यों को छिपाने सहित अन्य दो आरोप सिद्ध होने पर डीडीओ राकेश कुमार पांडे ने ग्राम विकास अधिकारी आशीष कुमार यादव को निलंबित कर दिया है।