फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका गांधी ने गेस्ट हाउस में लगाई झाड़ू

विज्ञापन
द्वितीय वाहिनी पीएसी के गेस्ट हाउस में झाढू लगाती प्रियंका गांधी। - संवाद - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। द्वितीय वाहिनी पीएसी के गेस्ट हाउस में रोकी गई प्रियंका गांधी ने कमरे में झाड़ू लगाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग वीडियो को देखकर तंज भी कस रहे हैं और सवाल भी खड़ा कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि झाड़ू लगाकर वीडियो को वायरल करने की जरूरत क्या थी। सवाल यह भी है कि यह वीडियो बनाया किसने... अंदर किसके पास मोबाइल था।
विज्ञापन

इन सवालों का कोई जवाब नहीं दे रहा है। इस मामले को लेकर कमांडेंट ने बताया कि प्रियंका गांधी को पीएसी के गेेस्ट हाउस में रोका गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले से उनका कोई लेना-देना नहीं है। सुरक्षा समेत पूरी जिम्मेदारी पुलिस की है। वीडियो वायरल होने के सवाल पर भी उन्होंने कहा कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें