फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मच्छरों की भरमार, फागिंग व्यवस्था बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर से लेकर पूरे जिले में संक्रामक रोग फैल रहे है। इससे निपटने के लिए अफसर ही अंजान बने हुए है। शहर के तमाम मोहल्लों में फागिंग नहीं हो रही है। सबसे अधिक दिक्कत उन जलभराव वाले मोहल्लों में आ रही है, जहां पर बरसात का पानी अब भी भरा हुआ है। इससे मच्छर पनप रहे है। यह मच्छर ही रोगों का कारण बन रहे है। इसकी वजह से मोहल्ले के लोग बुखार की चपेट में आ रहे है। जबकि नगर पालिका द्वारा बराबर फागिंग कराने की बात कही जा रही है। ये दावे जमीनी हकीकत से काफी दूर नजर आ रहे है।
विज्ञापन

इस समय सामान्य बुखार, डेंगू व मलेरिया तेजी से फैल रहा है। इससे निपटने के लिए नगरपालिका द्वारा फागिंग कराए जाने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन इस फागिंग कराने में जिम्मेदार लापरवाही बरत रहे है। अगर जलभराव वाले मोहल्ले विकास नगर की बात की जाए तो यहां पर खाली पड़े प्लाटों में पानी भरा हुआ है। एक ही जगह पर गंदा पानी जमा होने से इसमें मच्छर पनप रहे है। इससे मोहल्ले में मच्छरों की भरमार बनी हुई है।
विकास नगर में तमाम लोग बुखार से परेशान चल रहे है। मोहल्ले के शिवम मिश्रा का कहना है मोहल्ले में फागिंग करने अभी कोई टीम नहीं आई है। कुछ ऐसा ही हाल मुंशीगंज इलाके का बना हुआ है। इस मोहल्ले में भी जलभराव बना हुआ है। सड़कों पर पानी भरा हुआ है। मोहल्ले के सूरज का कहना है, एक बार भी नगर पालिका की तरफ से फागिंग नहीं हुई है। मच्छरों का आलम यह है यह रात में सोना मुहाल कर देते है।
विज्ञापन

इसी तरह कांशीराम कॉलोनी के सचिन, चंदन, विनोद, अनुराग का कहना है, कॉलोनी में बहुत ही गंदगी फैली हुई है। हर तरफ गंदगी के ढेर लगे हुए है। मोहल्ले में लोग लगातार बुखार की चपेट में आ रहे है। इसी तरह आदर्श नगर व पुराना सीतापुर के कई मोहल्लों में फागिंग नहीं हो सकी है। इससे शहरवासी बहुत ही परेशान है। वह लगातार बीमारियों की चपेट में आ रहे है।
सफाई में भी लापरवाही
शहर में साफ सफाई कराने में भी लापरवाही बरती जा रही है। शहर के जीआईसी चौराहे से तरणताल वाली सड़क पर, आंख अस्पताल से प्रेमनगर वाली रोड़ पर, विजयलक्ष्मी नगर, हिन्दू कन्या पाठशाला सहित अन्य जगहों पर कूड़े के ढेर लगे हुए है। इसकी वजह से शहर में संक्रामक रोग फैल रहे है।
विज्ञापन

भेजी जाएगी टीम
शहर में बराबर फागिंग करवाई जा रही है। अगर किसी मोहल्ले में फागिंग नहीं हुई है तो वहां पर टीम भेजकर करवाई जाएगी।
वैभव त्रिपाठी, ईओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें