फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेताओं की दीवारों से निकल रही लक्ष्मी : योगी

विज्ञापन
लहरपुर इलाके सूर्य कुंड मंदिर प्रांगण में कार्यक्रम के दौरान मौजूद भाजपा नेता, कार्यकर्ता व अन्? - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हमने सुना था कि दिवाली पर लक्ष्मी आती हैं, लेकिन इस पार्टी ने तो लक्ष्मी को दीवारों में कैद कर रखा है। कन्नौज में इत्र कारोबारी के घर से बरामद करोड़ों के कैश का सपा से कनेक्शन जोड़ते हुए सीएम ने कहा कि सपा नेताओं की दीवारों से लक्ष्मी निकल रही है। समाजवादी पार्टी के बबुआ जेब में बोतल रखकर नौटंकी कर रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सोमवार को लहरपुर विधानसभा क्षेत्र के अकबरपुर स्थित सूर्य कुंड मंदिर पर जन विश्वास यात्रा की जन सभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पहले रामभक्तों पर गोलियां चलती थी, अब अयोध्या में राम मंदिर का भव्य निर्माण हो रहा है। लोगों से पूछा कि सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकारें होती तो क्या ये मुमकिन था। मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार की वजह से ही ऐसा संभव हो सका है।
सीएम ने 116 करोड़ की 83 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। कहा, पिछले साढ़े चार सालों में डबल इंजन की सरकार ने विकास के जिन कार्यों को बढ़ाया है, उनकी उपलब्धियों को लेकर जनता जनार्दन का आशीर्वाद लेने के लिए जनप्रतिनिधि आ रहे हैं।
विज्ञापन

पहले कब्रिस्तान की बाउंड्री पर खर्च होता था पैसा
सपा पर हमलावर होते कहा कि जो पैसा आज लहरपुर के कामेश्वर धाम व नैमिषारण्य के विकास के लिए खर्च हो रहा है, वह पैसा पांच साल पूर्व कब्रिस्तान की बाउंड्री के नाम पर चला जाता था। कहा कि सपा की सरकार में जिले में पांच साल में 18 हजार आवास ही मिले थे, जबकि भाजपा ने साढ़े चार साल के कार्यकाल में सीतापुर को दो लाख से अधिक परिवारों को आवास, सात लाख से अधिक परिवारों को शौचालय दिया है।
हाथ में कटोरा लेकर घूमेंगे...
सीएम ने कहा कि बुआ-बबुआ नोटबंदी का विरोध इसलिए कर रहे थे क्योंकि प्रदेश को लूटकर नोटों को दीवारों में कैद कर रखना था। बोले कि मोदी जी अगर इन नोटों को चलन से दूर कर देंगे तो ये लोग हाथ में कटोरा लेकर घूमते रहेंगे।
काम नहीं, दिख रहे कारनामे
सीएम ने कहा कि आप लोग समाचार पत्र, टीवी चैनलों पर देख रहे होंगे, इनके काम नहीं कारनामे दिख रहे हैं। कहा कि योजनाओं से लोगों को वंचित करते थे। राशन की सुविधा को भी हजम कर जाते थे। जनता से पूछते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जरूरतमंदों को फ्री में राशन मिल रहा है कि नहीं। इस बार दाल भी मिल रही है, वह भी अच्छी गुणवत्ता वाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें