फोटो-33 सीतापुर के हरगांव में सजा सूर्य कुंड तीर्थ बाबा गौरीशंकर का मंदिर। - संवाद
- फोटो : SITAPUR
हरगांव (सीतापुर)। हरगांव का एतिहासिक कार्तिक पूर्णिमा मेला महोत्सव गुरुवार देर शाम को धूमधाम के साथ शुरू हुआ। दो साल बाद मेला शुरू होने से लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। यह मेला एक माह तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।
सूर्यकुंड तीर्थ हरगांव में देर शाम मुख्य अतिथि विधायक हरगांव सुरेश राही ने मेले का उद्घाटन किया। मेले की शुरुआत सायंकाल देव दीपावली, दीपदान, महाआरती व भव्य आतिशबाजी से हुई। सूर्यकुंड तीर्थस्थल व बाबा गौरीशंकर मंदिर की आकर्षक सजावट ने लोगों का मन मोह लिया। मेले में दुकानदारों ने दुकानें लगा ली है।
मेले में कई प्रकार के झूला, मौत कुंआ सहित अन्य मनोरंजन के साधन मौजूद है। इनका बच्चे लुफ्त उठाते हुए देखे गए। इस दौरान तहसीलदार व मेला प्रभारी ज्ञानेन्द्र कुमार द्विवेदी, नगर पंचायत अध्यक्ष गफ्फार खान, अधिशाषी अधिकारी अरविंद कुमार सिंह, एसओ ब्रजेश कुमार त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।