सीतापुर। सीतापुर से टप्पा खजुरिया वाया परसेंडी के बीच हो रहे दोहरीकरण कार्य को लेकर लखनऊ से मैलानी और सीतापुर से गोंडा रूट पर चलने वाली ट्रेनें 25 नवंबर तक निरस्त रहेंगी। जंक्शन अधीक्षक एके शुक्ला ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के सीतापुर-टप्पा खजूरिया-परसेंडी स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य को लेकर 24 नवंबर तक इंजीनियरिंग ब्लॉक किया गया है। इसकी वजह से 16 नवंबर से ट्रेनें रद्द चल रहीं हैं। ट्रेनें आगामी 24 नवंबर तक निरस्त रहेंगी।
पीआरओ रेलवे ने बताया कि गाड़ी संख्या 15009 गोरखपुर-मैलानी एक्सप्रेस 19 से 24 नवंबर तक निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 15010 मैलानी-गोरखपुर एक्सप्रेस 20 से 25 नवंबर तक निरस्त रहेगी। जंक्शन अधीक्षक ने बताया कि ट्रेन संख्या 05085, 05086, 87, 88 लखनऊ-मैलानी पैैसेंजर है। ये चारों ट्रेनें आगामी 24 नवंबर तक निरस्त रहेंगी। सीतापुर-लखनऊ के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 05089, 90 निरस्त रहेंगी। गोंडा वाया सीतापुर के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेनें 05091, 92 भी 24 नवंबर तक निरस्त रहेंगी।