फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग मामले में दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। कोतवाली देहात इलाके में बुधवार को भाजपा के नगर उपाध्यक्ष पर की गई फायरिंग के बाद जांच में हल्का इंचार्ज और दो सिपाहियों की लापरवाही सामने आई है। एसपी ने दरोगा समेत तीन पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। फायरिंग करने वाले चारों आरोपियों को गुरुवार को जेल भेज दिया गया। उनके पास से असलहा व कारतूस बरामद हुए है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात इलाके के बिजवार निवासी भाजपा के नगर उपाध्यक्ष विजय जायसवाल बुधवार को कार से गोदाम से लौट रहे थे। इस बीच भगौतीपुर मार्ग पर कार से आ रहे दो बाइकों पर सवार चार लोगों ने उनकी कार पर तीन राउंड फायरिंग की थी। गोलीबारी में वह बाल-बाल बच गए थे। आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बिजवार निवासी सलमान, उसके भाई चांद, हुसैनगंज निवासी चांद मोहम्मद उर्फ टोर्री, सोएब के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया था। इस घटना के पीछे जुएं के विवाद में हुई मारपीट की बात सामने आई थी।
आरोपी सलमान की मां ने भी भाजपा नेता पर गंभीर आरोप जड़े थे। पुलिस की जांच में कोतवाली देहात इलाके के हल्का इंचार्ज महेंद्र प्रताप सिंह, सिपाही अंगद सिंह, अनिल कुमार जायसवाल की लापरवाही सामने आई है। जुएं के विवाद को लेकर हुई घटना में इन पुलिस कर्मियों की जिम्मेदारी तय की गई। इसके बाद एसपी आरपी सिंह ने दरोगा समेत तीनों पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। घटना में शामिल नामजद चारों आरोपियों को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सीओ सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि नामजद चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। आरोपियों के कब्जे से तीन असलहे, चार कारतूस बरामद हुई है। इसी घटना में लापरवाही पर दरोगा समेत तीन पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें