फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता लगते ही हटने लगे होर्डिंग्स

विज्ञापन
कोतवाली चौराहे पर होल्डिंग हटाते पालिका कर्मी। - संवाद - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में आचार संहिता लगते ही सरकारी मशीनरी हरकत में आ गई। विधानसभावार गठित टीमों ने देर शाम तक शहर समेत पूरे जिले में अभियान चलाकर कार्रवाई की। होर्डिंग्स और बैनर हटवाए। प्रचार कर रहे वाहनों को हिदायत भी दी। बिना परमीशन प्रचार करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

चुनाव आयोग की ओर से चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही जैसे ही चुनावी बिगुल बजा, जिले का पुलिस-प्रशासनिक अमला अलर्ट मोड पर आ गया है। आचार संहिता के बाद शनिवार शाम को पांच बजे सिटी मजिस्ट्रेट पूजा मिश्रा, एसडीएम सदर अनिल कुुमार, सीओ सिटी पीयूष सिंह, ईओ नगर पालिका वैभव त्रिपाठी पूरी टीम के साथ लालबाग चौराहे पर पहुंचे, जहां पर राजनीतिक दलों के होर्डिंग्स बैनरों को जेसीबी से हटवाया।
इस दौरान एक पार्टी का प्रचार कर रहे वाहन को रोककर सीओ ने चालक की हिदायत दी। बिना परमीशन प्रचार वाहन नहीं चलाने की चेतावनी दी। इसके बाद टीमें कचहरी के अंदर, कलेक्ट्रेट, विकास भवन, आंख अस्पताल मार्ग, कोतवाली चौराहा, जीआईसी चौराहा, कैप्टन मनोज पांडेय चौक, रोडवेज बस स्टॉप, वैदेही वाटिका, बहुगुणा चौराहा समेत पूरे शहर लगीं होर्डिंग्स और बैनरों को हटवाया गया।
विज्ञापन

सिधौली एसडीएम पंकज प्रकाश राठौर, अधिशाषी अधिकारी सर्वेश शुक्ल ने टीम के साथ कस्बे के तहसील मार्ग, हाईवे, मिश्रिख मार्ग सहित अन्य स्थानों पर लगी विभिन्न राजनीतिक दलों की होर्डिंग हटवाई। महमूदाबाद में पुलिस, प्रशासन, नगर पालिका की टीमों ने सिधौली रोड, बिसवां रोड, रामकुंड, चिक मंडी, रामपुर मथुरा रोड, पैंतेपुर आदि स्थानों पर लगाए गए दलों के बैनर, पोस्टर और होर्डिंग हटवाए। इस दौरान एसडीएम दिव्या ओझा, सीओ रविशंकर प्रसाद, कोतवाल अनिल कुमार सिंह मौजूद रहे।
लहरपुर में भी आचार संहिता का पालन कराने के लिए एसडीएम, सीओ, कोतवाल ने होर्डिंग बैनर पोस्टरों को हटवाकर लोगों को चेतावनी दी है। अन्य क्षेत्रों में भी होर्डिंग्स, बैनर और पोस्टरों को हटवाया गया। अब यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उल्लंघन पर कार्रवाई होगी।
चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन होगा। आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। विधानसभावार टीमें गठित हैं। टीमों में एसडीएम, सीओ, थानेदार, नगर पालिका के लोग हैं। आचार संहिता का पालन कराने के लिए टीमें कार्रवाई करेंगी।
विज्ञापन

- एनपी सिंह, एएसपी साउथ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें