फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने किसान को बंधक बना लूट ली ट्रैक्टर-ट्रॉली

विज्ञापन
विज्ञापन
कुतुबनगर (सीतापुर)। थाना पिसावां इलाके में शुक्रवार की रात मिल से गन्ना बेचकर आ रहे किसान को कार सवार बदमाशों ने डीजल मिलने की जानकारी लेने के बहाने रोक लिया। बदमाशों ने किसान को अपनी कार में बिठाकर लखीमपुर ले जाकर छोड़ दिया। इसके बाद किसान का ट्रैक्टर-ट्रॉली लूटकर बदमाश मौके से फरार हो गए। लखीमपुर से किसी तरह घटना स्थल पर पहुंचे किसान को ट्रैक्टर-ट्रॉली नहीं मिली।
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। घटना की तहरीर मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। महोली कोतवाली इलाके के तेंदुआ निवासी फूल सिंह शुक्रवार को जवाहरपुर चीनी मिल में गन्ना बेचने गया था। बताया जाता है कि शुक्रवार की देर रात किसान गन्ना बेचकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से घर जा रहा था।
उसके मुताबिक, इस दौरान पिसावां इलाके में वजीरनगर से महोली मार्ग की तरफ मुड़ते ही तीन लोग एक गाड़ी में धक्का लगाते हुए दिखे। किसान का कहना है कि उन लोगों ने उसे रोक लिया। रुकते ही डीजल मिलने की जानकारी की। इसके बाद दूूसरे साथी ने ट्रैक्टर से उतारकर अपनी गाड़ी में जबरन बिठा लिया और चल दिए।
विज्ञापन

विरोध करने और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। किसान का कहना है कि सुबह करीब चार बजे बदमाशों ने उसे लखीमपुर खीरी के हैदराबाद थाने के तेलिया कुंडा गांव के पास उतार दिया और मौके से फरार हो गए। इसके बाद किसान वापस आया। उसका कहना है कि मौके पर ट्रैक्टर-ट्रॉली नहीं मिली तो उसने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध है। फिलहाल केस दर्जकर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें