फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पर सामूहिक दुष्कर्म का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
पिसावां (सीतापुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित रिश्तेदारी में आए दो युवकों के खिलाफ पुलिस ने किशोरी के कलमबंद बयान के आधार पर सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। हालांकि, इससे पहले इस मामले में पुलिस ने छेड़छाड़ का केस दर्ज किया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जेल भेजने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पिसावां इलाके के एक गांव में दो युवक रिश्तेदारी में आए थे। इसी गांव की रहने वाली एक किशोरी मंगलवार शाम गांव के बाहर नित्यक्रिया को गई थी। किशोरी का आरोप था कि दोनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। थाने पर दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में दोनों पर छेड़छाड़ का केस दर्ज कर लिया था। इसके बाद किशोरी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर कलमबंद बयान कराए।
बताते हैं कि कलमबंद बयान में किशोरी ने दोनों युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस बयानों के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एसओ पिसावां भानुप्रताप सिंह ने बताया कि मामले आरोपी रामकोट इलाके के शाहपुर निवासी खुशीराम, लखीमपुर के पसिगवां इलाके के मड़ैया निवासी आकाश के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, विरोध करने पर मारपीट आदि की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। नामजद दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। दोनों को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें