महमूदाबाद (सीतापुर)। फ्रांस के राजदूत इम्मानेल लेनन शुक्रवार को राजा मोहम्मद अमीर मोहम्मद खान के उत्तराधिकारी सुपुत्र प्रोफेसर डॉ. अली खान के साथ महमूदाबाद किला पहुंचे। उन्होंने किले के अंदर जाकर उसकी खूबसूरती देखी।
अली खान से किले के बारे में जानकारी हासिल की। उसके बाद अमीरगंज स्थित ऐतिहासिक धार्मिक स्थल कर्बला, दरगाह, नजफ के दर्शन कर किले में रात्रि भोजन व विश्राम किया। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उपजिलाधिकारी राम दशरथ राम व प्रभारी निरीक्षक रामनरेश यादव आदि मौजूद रहे।