लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली पुलिस ने चार बाइकों के साथ दो चोरों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।
लहरपुर इंस्पेेक्टर मनीष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम के साथ मजाशाह तिराहा पर वाहन चेकिंग की जा रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने तंबौर की ओर से दो बाइक सवारों को शक के आधार पर रोका। उनसे बाइक के दस्तावेज मांगे, लेकिन वे दिखा नहीं सके। संदेह के आधार पर दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने बाइक चोरी करने का जुर्म कुबूल किया। बरामद बाइकें चोरी की हैं। चोरों की निशानदेेही पर चोरी की दो और बाइकें बरामद हुई हैं।
कोतवाल ने बताया कि पकड़े गए बाइक चोर लखीमपुर के थाना मैगलगंज इलाके के ककरहिया निवासी टीकाराम, सकरन के दम्मन बेलवा निवासी संतोष के खिलाफ केस दर्जकर कर लिया गया है। चोरी की बाइकों के बारे में पता लगाया जा रहा है कि वह किन इलाकों से चोरी हुई थी। आरोपियों को जेल भेजा गया है।