फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी के निशाने पर स्कूल, बढ़ा कटान का खतरा

विज्ञापन
तंबौर के बरछता गांव में अपना मकान तोड़ते हरिप्रसाद। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
तंबौर (सीतापुर)। लहरपुर तहसील के ग्राम पंचायत रमुआपुर में कटान तेज हो गई है। प्राथमिक विद्यालय के पास पानी पहुंच गया है। इससे स्कूल पर कटान की चपेट में आने की आशंका बढ़ गई है। कई घर भी नदी के मुहाने पर हैं। सहमे ग्रामीणों ने अपना मकान तोड़ना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

तंबौर इलाके में शारदा नदी ने एक बार फिर से कटान तेज कर दी है। सिंचाई विभाग की लाख कोशिशों के बावजूद नदी ने ग्राम पंचायत रमुआपुर के मजरा बरक्षता का प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय सहित उसके किनारे बने मकान को निशाने पर ले लिया है। मंगलवार से धीरे-धीरे शुरू हुए कटान के बाद बुधवार को नदी बरक्षता के एक ही परिसर में बने प्राथमिक विद्यालय व उच्च प्राथमिक विद्यालय से कुछ मीटर दूरी तक आ गई है। कटान को देखते हुए विद्यालय के बगल में बने बरक्षता निवासी हरिप्रसाद ने अपने मकान को तोड़ना शुरू कर दिया है।
एसडीएम लहरपुर व विधायक सुनील वर्मा ने मौके का निरीक्षण कर सिंचाई विभाग को काम तेज करने का निर्देश दिया है। मौके पर पहुंचे सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता विशाल पोरवाल ने विद्यालय व बरक्षता गांव के किनारे बनी परियोजना को बचाने की कोशिशें शुरू करवाई हैं। नदी के रौद्र रूप को देखकर ग्रामीण भयभीत हैं। विशाल पोरवाल का कहना है कि राहत कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कटान रोकने के प्रयास नाकाफी
कटान को रोकने के लिए सिंचाई विभाग की ओर से बालू व ईंट के टुकड़े बोरियों में भरकर नदी में डाले जा रहे हैं। बम्बू भी लगवाए जा रहे हैं। लेकिन नदी के सामने ये सब बौने साबित हो रहे हैं। कटान रोकने के लिए इसका कोई असर दिखाई नहीं पड़ रहा है। फिलहाल ये प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें