पिसावां (सीतापुर)। कस्बे के राष्ट्रीय माध्यमिक विद्यालय परिसर में शुक्रवार से शुरू हुए दो दिवसीय दंगल के पहले दिन पहलवानों ने खूब दांवपेंच आजमाए। अयोध्या और मथुुरा के पहलवानों ने जम्मू के जावेद को पटकनी दी।
दंगल का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख मिथिलेश यादव ने किया। पहला मुकाबला झांसी के गोलू और दिल्ली के बॉबी पहलवान के बीच हुआ। मुकाबला बराबरी पर छूटा। दूसरी कुश्ती ग्वालियर के रवि व मेरठ के राममोहन के बीच हुई। जिसमें राममोहन ने रवि को चारों खाने चित कर दिया। तीसरे मुकाबले में राजस्थान के अमर ने फरीदाबाद के छैल सिंह को हराया।
चौथे मुकाबले में कुरुक्षेत्र के अनिल ने रुड़की के रोहित को पटखनी दी। पांचवें मुकाबले में झांसी के शिवकुमार ने ग्वालियर के लोकेंद्र को चित्त किया। छठे मुकाबले में अयोध्या के शेरा ने जम्मू के जावेद को धूल चटाई। सातवां मुकाबले में राजस्थान के अमर ने मथुरा के कल्लू को हराया। वहीं आठवें मुकाबले में मथुरा के अनिल ने जम्मू को हाराया। शनिवार को फाइनल दंगल होगा। इसमें धौरहरा सांसद रेखा वर्मा मौजूद रहेंगी।