फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल व सीएचसी खैराबाद बनेगा कोविड अस्पताल

विज्ञापन
जिला अस्पताल स्थित हड्डी वार्ड में भर्ती मरीज, यहीं पर बनाया जाएगा एल-टू वार्ड। -संवाद - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। कोरोना के नए वायरस ओमिक्रॉन के खतरे को लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है। भले ही इस खतरे के बीच जिले में अभी तक कोई नया मरीज सामने न आया हो, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने खतरे की आशंका को लेकर कोविड अस्पताल बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। जिला अस्पताल व खैराबाद सीएचसी में एल-टू अस्पताल बनाया जाएगा। सीएमओ ने सीएमएस व सीएचसी अधीक्षक को पहले चरण में 10-10 बेड का अस्पताल बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कोरोना की पहली व दूसरी लहर में जिला अस्पताल व सीएचसी अस्पताल को कोविड अस्पताल बनाया गया था। इन दोनों जगहों पर 70-70 मरीजों के इलाज की व्यवस्था की गई थी। जिससे कोविड मरीजों को यहीं पर भर्ती करके इलाज दिया जाता था। दूसरी लहर थमने के बाद इन दोनों जगहों से एल-टू अस्पताल को बंद कर दिया गया था।
इधर, ओमिक्रॉन वायरस के खतरे को लेकर पूरा जिला अलर्ट कर दिया गया है। ऐसे में स्वास्थ्य महकमे ने इस खतरनाक वायरस के संक्रमण को देखते हुए व्यवस्थाएं दुरुस्त करनी शुरू कर दी है। जिला अस्पताल व सीएचसी खैराबाद में एल-टू अस्पताल बनाया जाएगा। जिले में अगर कोई गंभीर मरीज मिलता है तो उसे इन अस्पतालों में भर्ती करके इलाज करने की सुविधा दी जाएगी। पहले चरण में यहां पर 10-10 बेड का इंतजाम किया जाएगा।
विज्ञापन

उसके बाद जरूरत पड़ने पर बेड़ों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। इस पर इन अस्पतालों के प्रभारियों ने एल-टू को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। एल-टू अस्पताल में मरीजों के लिए बेड, ऑक्सीजन, वेटींलेटर, दवाएं व चिकित्सकों की तैनाती का काम शुरू हो गया है।
31.50 लाख ने लगवाई पहली डोज
एसीएमओ डॉ. पीके सिंह ने बताया कि जिले में अब तक 31.50 लाख लोगों ने कोविड टीकाकरण की पहली डोज लगवा ली है। यह लक्ष्य का करीब 75 फीसदी है। जबकि 8.60 लाख लोगों ने दूसरी डोज लगवा ली है। यह लक्ष्य का 27.49 फीसदी है। एसीएमओ ने सभी से अपील की कि वह पहली व दूसरी डोज लगवाने में लापरवाही न बरतें। टीकाकरण ही बचाव का कारण बनेगा। इसलिए सभी लोग अपना कोविड टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें। पीके सिंह ने बताया, टीकाकरण में रोजाना तेजी आ रही है। रोजाना करीब 10 हजार लोगों को वैक्सीन लगवाई जा रही है।
कोविड से 185 लोगों की हो चुकी मौत
जिले में कोरोना की पहली व दूसरी लहर में कोविड से 185 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में इस समय कोरोना का एक एक्टिव मामला है। इस मरीज का इलाज लखनऊ में चल रहा है। जिले में अब तक 12399 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके है।
जिला अस्पताल व सीएचसी खैराबाद में एल-टू अस्पताल बनाने को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। सीएमएस जिला अस्पताल व सीएचसी अधीक्षक खैराबाद को जल्द अस्पताल चालू करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

- डॉ. मधु गैरोला, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें