फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर मिला अधेड़ का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सदरपुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक अधेड़ की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव सड़क के किनारे पड़ा मिला है। सदरपुर इलाके में महमूदाबाद-गोड़ैचा मार्ग पर अल्हनापुर के पास एक शव पड़ा लोगों ने देखा। सूचना पाकर सदरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। शव की शिनाख्त के प्रयास किए गए, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाने की दशा में पुलिस ने कार्रवाई अज्ञात में दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

चश्मदीदों के मुताबिक मृतक के शरीर पर दो तौलिया और एक कंबल पड़ा हुआ था। चश्मदीदों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि मृतक की उम्र 55 साल के करीब है। पुलिस सड़क हादसे में मौत की बात कह रही है। सदरपुर एसओ अमित भदौरिया ने बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में जांचकर कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें