फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीढ़ियों से गिरकर वृद्धा की मौत

Tue, 23 Jun 2015 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिसावां (सीतापुर)। थाना इलाके में सोमवार रात को बूंदाबांदी के दौरान एक वृद्ध महिला सीढ़ियों से फिसल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे महोली के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख उसे रेफर कर दिया था। हरदोई ले जाते समय घायल वृद्धा ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

  हरदोई के थाना मल्लावां के इसरार नगर निवासी कमला (65) पत्नी गोकरन बीते दस दिन पहले पिसावां अपने मायके में आई थीं। सोमवार रात को वह छत पर सोई थी। तभी अचानक बूंदाबांदी लगने लगी। इस दौरान वह सीढिय़ों से फिसल गई। घायलावस्था में परिवारीजन उन्हें महोली के निजी अस्पताल ले गए, जहां से रेफर कर दिया। हरदोई जनपद ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें