फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला पदार्थ खिला दो लाख का माल लूटा

Thu, 07 Sep 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अटरिया।गुरुवार सुबह पड़ोसियों को घर में हलचल नहीं थाना इलाके में एक बदमाश ने बुधवार रात परिवार को गोश्त में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। परिवारीजनों के बेहोश होते ही घर का सारा कीमती सामान समेट कर भाग निकला। दिखी।
विज्ञापन


लोग घर में दाखिल हुए तो पूरा परिवार बेहोश पड़ा था। ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से परिवार के पांचों लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। परिवार ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच की बात कह रही है।

अटरिया निवासी रामादेवी (45) अपने पुत्र रंजीत (30), बहु सुमन देवी (25) व शिवानी देवी (22) व ट्रैक्टर चालक विजय के साथ घर में रहती थीं। उसके घर फेरी लगाकर रेवड़ी बेचने वाला एक व्यक्ति आकर रुकता था। बताते हैं कि बुधवार को अटरिया कस्बे की बाजार थी।
विज्ञापन


इस वजह से फेरी वाला शाम के वक्त रामा देवी के घर पहुंचा। अस्पताल में भर्ती रामादेवी ने बताया कि फेरीवाला अपने साथ गोश्त लेकर आया था। फेरीवाले ने ही गोश्त बनाया और पूरे परिवार को खिलाया। खाना खाने के बाद पूरा परिवार बेहोश हो गया।

परिवार के बेहोश होते ही कमरों में रखे बक्सों से करीब 15 हजार रुपये, सोने व चांदी के जेवर व अन्य कीमती सामान लेकर चंपत हो गया। उधर, गुरुवार की देर सुबह तक जब पड़ोसियों ने रामा देवी के घर कोई हलचल नहीं देखी, तो कुछ लोग घर में दाखिल हुए।

कमरे में रामा देवी, उसका पुत्र रंजीत, बहू सुमन, शिवानी और ट्रैक्टर चालक विजय बेहोश पड़े मिले। यह देख पड़ोसियों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पांचों को सिधौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेें भर्ती कराया है। पांचों की हालत खतरे से बाहर है।

यहां पर होश में आने पर रामा देवी व उसके पुत्र रंजीत ने बताया कि बदमाश घर से करीब दो लाख रुपये का माल समेट ले गया है। परिवार ने इस संबंध में अज्ञात फेरीवाले बदमाश के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।  
विज्ञापन

...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें