फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में फेंका

Fri, 08 Jan 2016 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के ठेकेदारपुरवा मजरा केवड़ा गांव में एक चार साल के मासूम का शव सुबह घर के ही सेप्टिक टैंक में पड़ा मिला। परिवारीजनों ने गांव के ही युवक पर रंजिश के चलते हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पुलिस हत्या की बात को संदिग्ध मान रही है। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिवारीजन की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया गया है, लेकिन मामले की जांच चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जंाच कर कार्रवाई की जाएगी।

ठेकेदारपुरवा मजरा केवड़ा निवासी कुशमेष चौहान का चार साल का बेटा सचिन घर के बाहर चारपाई पर लेटा था। गुरुवार रात करीब दस बजे वह चारपाई से अचानक लापता हो गया। परिवारीजनों ने समझा कि शायद वह घर से कुछ दूर स्थित दुकान पर लेटी अपनी दादी के पास चला गया हो, इसके कारण उसे नहीं तलाशा।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह जब उसकी खोज की गई तो वह दादी के पास भी नहीं मिला। इस पर परिवार के लोग चिंतित हो उठे। बच्चे को भेड़िए द्वारा उठा ले जाने की आशंका को देखते हुए आसपास के खेतों व बाग में तलाश की जाने लगी। इस बीच किसी की नजर कुशमेष के घर में ही बने टूटे हुए सेप्टिक टैंक में गई तो लोग दंग रह गए।

उसका शव टैंक में पड़ा था। इस पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी और शव को किसी तरह बाहर निकाला। शव देखने के बाद परिवारीजनों ने हत्या का आरोप लगाया। कुशमेष के मुताबिक गांव के ही टिन्नी से उसका विवाद चल रहा था।

विवाद के चलते टिन्नी अक्सर उसके घर आकर गाली-गलौज करता था। कुशमेष ने टिन्नी पर ही रंजिश के चलते हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि टिन्नी ने गला दबाकर सचिन की हत्या कर दी और लाश को टैंक में फेंक दिया।

कुशमेष की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। एसओ जयशंकर सिंह का कहना है कि हत्या की बात संदिग्ध लग रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें