फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घरों से ढाई लाख रुपये की संपत्ति चोरी

Fri, 08 Jan 2016 10:44 PM IST
पुवायां।
विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार रात चोर दो गांवों के तीन घरों से लगभग ढाई लाख रुपये की संपत्ति उठा ले गए। इस दौरान जाग हो जाने पर एक पीड़ित ने पीछा किया तो चोरों ने उस पर फायर झोंक दिया, इससे गृहस्वामी बाल-बाल बच गया। पीड़ित का कहना है कि तहरीर दिए जाने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। चोरी की घटनाओं से गांव के लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

गांव जठियापुर निवासी रीतेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार रात चोर उसके घर में घुस आए और बक्सा चोरी कर भागने लगे। आहट होने पर उसने पीछा किया तो चोरों ने उसके ऊपर फायर कर दिया, जिससे वह बाल-बाल बच गया। चोर बक्से में रखे 60 हजार रुपये, सोने के झाले, मांगबेदा, लर, चांदी के खड़ुवा और कीमती कपड़े चुरा ले गए। इसके बाद चोरों ने इसी गांव के मनोज कुमार के घर को निशाना बनाया। यहां से चोर कमर बिछुआ, मंगलसूत्र, सोने की लर, दो अंगूठी, पैंडल, दो जोड़ी झाले, चांदी की खड़ाऊं, 20 कीमती साड़ी आदि चोरी कर ले गए।
इसके अलावा चोरों ने गांव गुधनी में रामकृपाल के घर को निशाना बनाया। रामकृपाल ने पुत्री पूनम की शादी के लिए जेवर आदि बनवा रखे थे। चोर सोने के कुंडल, नकभेसर, नथुनी, पायजेबरी, करधनी, हंसुली आदि जेवर रखा बक्सा उठा ले गए। खाली बक्सा गांव के पास खेत में पड़ा मिला है। रामकृपाल के भाई ओमकार के दो हजार रुपए चोरी हुए हैं। चोरी के दौरान रामकृपाल का भाई ओमशंकर जाग गया। उसने शोर मचाया तो चोरों ने फायरिंग शुरू कर दी और भाग निकले। पुलिस ने एक भी चोरी करी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें