फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज से परेश्ाान होमगार्ड ने जहर खाया

Sat, 11 Jul 2015 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र में एक होमगार्ड ने शुक्रवार रात जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। परिवार का कहना है कि वह कर्ज में डूबा था। वहीं उसकी मेंथा की फसल बर्बाद हो गई थी। इस वजह से वह आहत हो गया और उसने आत्महत्या कर ली।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भिठौरा मीरानगर निवासी राम सेवक (50) बाराबंकी की फतेहपुर कोतवाली में होमगार्ड था। उसने शुक्रवार रात जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के सदस्य उसे लेकर कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भागे लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के संबंध में परिवारीजनों ने बताया कि राम सेवक ने गत 11 फरवरी 2014 को अपनी पुत्री रिंकी का विवाह किया था। पुत्री की शादी के लिए उसने कई लोगों से कर्ज ले रखा था। तकरीबन 50 हजार रुपये के कर्ज से चिंतित राम सेवक ने इस वर्ष पांच बीघा खेत में मेंथा की फसल लगाई थी। पर हाल ही में हुई बारिश से खेत में लगी मेंथा की फसल बर्बाद हो गई। इससे राम सेवक को गहरा धक्का लगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें