फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस एजेंसी के डिलीवरी मैन को जख्मी कर 54 हजार की रकम लूट ले गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
हरगांव में दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में फैली सनसनी
विज्ञापन

हरगांव (सीतापुर)। थाना इलाके में दिनदहाड़े बाइक सवार तीन बदमाशों ने गैस एजेंसी के डिलीवरी मैन पर हमला कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया। इसके बाद बदमाश डिलीवरी मैन के पास से 54 हजार रुपये लूटकर भाग निकले। जख्मी हालत में डिलीवरी मैन को सीएचसी में भर्ती कराया गया।

हालत नाजुक देख डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। इस दुस्साहसिक लूट की वारदात से इलाके में दहशत फैल गई है। एजेंसी मालिक ने रिपोर्ट दर्ज करा दी है। हरगांव के मोहल्ला बस्ती में रहने वाला दिलीप कश्यप स्थानीय लक्ष्मी नरायन गैस एजेंसी पर काम करता है।
विज्ञापन


शुक्रवार को दिलीप नगर के लहरपुर रोड तुर्तीपुर स्थित एजेंसी के गोदाम से सिलेंडर लेकर तंबौर थाना क्षेत्र के सुपौली केन्द्र पर वितरण करने गया था। वितरण के बाद खाली सिलेंडर लाकर गोदाम में रखे और दोपहर करीब एक बजे कैश जमा करने एजेंसी के लिए निकला।

गोदाम से निकलकर वह चंद कदमों की दूरी ही तय कर पाया था कि बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उसके सिर पर लोहे की रॉड से प्रहार कर दिया। हमले से दिलीप जख्मी होकर गिर पड़ा। इसके बाद बदमाशों ने उसके पास से करीब 54 हजार रुपये का कैश लूट लिया और भाग निकले।

जख्मी दिलीप को सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल भेज दिया है। थानाध्यक्ष अश्वनी पांडेय ने बताया कि एजेंसी मालिक सुनील गुप्ता की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


सीसीटीवी की धुंधली तस्वीर ने पुलिस की मुश्किलें बढ़ाई
दिनदहाड़े लूट की वारदात में ठोस साक्ष्यों को जुटाने के लिए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली। लेकिन इसमें तस्वीर धुंधली आने से पुलिस बदमाशों की पहचान नहीं कर पाई। दरअसल, घटनास्थल के पास एक स्कूल में सीसीटीवी कैमरा लगा है। पुलिस को वहां से मदद मिलने की उम्मीद थी। लेकिन सीसीटीवी कैमरे की धुंधली तस्वीर ने पुलिस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें