फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग में गोली लगने से युवक जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
मछरेहटा (सीतापुर)। थाना इलाके में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक युवक जख्मी हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने युवक को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है। पुलिस तहरीर नहीं मिलने की बात कह रही है।
विज्ञापन


थानाक्षेत्र के रमुआपुर मजरा कुनहटा लच्छीरामपुर में गत 19 अप्रैल को अनिल अवस्थी की बेटी नेहा की शादी थी। वधू पक्ष के घर बारात पहुंची जिसके बाद शादी की रस्में शुरू हो गईं। बताते हैं कि द्वारचार के समय कुछ लोग हर्ष फायरिंग करने लगे।

इसी बीच वहां खड़े दुल्हन के भाई अरविंद के दोस्त नीरज अवस्थी (30) निवासी कोडरी थाना रेउसा को एक गोली लग गई। नीरज को गोली लगने से अफरातफरी मच गई। आननफानन में जख्मी नीरज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है। थानाध्यक्ष बलराम मिश्र ने बताया कि इस संबंध में अभी तक कोई तहरीर नही मिली है। प्रार्थना पत्र मिलने पर जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें