फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरखुरानों ने छात्र को बेहोश कर लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसवां (सीतापुर)। कोतवाली में जहरखुरानों ने एक छात्र को बेहोश करके लूट लिया। बताया जा रहा है कि छात्र कोर्स की किताब लेने जा रहा था। वह बेहोशी की हालत में सड़क किनारे पड़ा मिला। पुलिस ने छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


सकरन थाना क्षेत्र के सेमराखुर्द निवासी छत्रपाल का पुत्र अभिषेक (15) सांडा के राजकीय इंटर कॉलेज में कक्षा 9 का छात्र है। बताया जाता है कि वह अपनी कोर्स की दो किताबें लेने के लिए बिसवां जा रहा था। रास्ते में वह सांडा में एक होटल पर समोसा खाने लगा।

इसी दौरान दो जहरखुरान वहां पहुंच गए और बातचीत करने लगे। दोनों ने छात्र को बिसवां तक छोड़ देने की बात कही। इस पर छात्र राजी हो गया और वह उनकी बाइक पर बैठ गया। बदमाशों ने बिसवां के जहांगीराबाद बस स्टॉप के पास एक दुकान पर पहुंचने पर छात्र को नशीली कोल्डड्रिंक पिला दी।
विज्ञापन


उसके बेहोश होते ही बदमाशों ने उसकी जेब में रखे 250 रुपये, मोबाइल लूट लिया और उसे भेटौरा गांव के पास सड़क किनारे फेंक कर भाग गए। थोड़ी देर बाद उधर से गुजर रहे राहगीरों की छात्र पर नजर पड़ी। सूचना पुलिस को दी गई।

बिसवां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बेहोश छात्र को बिसवां सीएचसी में भर्ती कराया, जहां पर होश में आने के बाद छात्र ने पूरी कहानी बताई। मामले की सूचना पाकर परिवारीजन भी अस्पताल आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें