बिंद्राबाजार। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सिंघड़ा गांव निवासी ऋषभ यादव पुत्र पारस के मकान में मंगलवार की रात मुख्य दरवाजे से भीतर घुसे चोर 20 हजार रुपये नगदी सहित चार लाख रुपये मूल्य का आभूषण चुरा लिया। बुधवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने थाने में तहरीर दी।
पीड़ित ऋषभ यादव का परिवार मंगलवार की रात भोजन करने के बाद सो गया। इस दौरान कुछ सदस्य घर के भीतर सोए थे। जबकि कुछ लोग बरामदे में सो रहे थे। इस दौरान मुख्य दरवाजे की कुंडी लगी थी। ताला नहीं लगाया गया था। चोर भीतर घुसे और जिस बक्से में रुपये और आभूषण रखा हुआ था। उसे चुरा लिया। घर से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर बक्सा ले जाकर उसमें रखा 20 हजार रुपये नगद, दो चेन, हार, मांगटीका, नथिया, अंगूठी, साड़ी आदि करीब चार लाख रुपये मूल्य का सामान चुरा लिया। सीओ सदर मो. अकमल खां ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।