फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटने लगा कोरोना का ग्राफ, 51 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में अब कोरोना का ग्राफ घटने लगा है। रविवार को जिले में 51 लोग संक्रमित मिले है। अब जिले में सक्रिय केसों की संख्या 439 हो गई है। एक माह में 2602 लोग इलाज पाकर स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर अब काबू में आ रही है। जनवरी में रोजाना सैकड़ों केस आ रहे थे। इससे जिले में सक्रिय केसों की संख्या एक हजार के आसपास पहुंच गई थी। लेकिन अब इस पर लगाम लगती दिख रही है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक 51 लोग संक्रमित मिले हैं। यह लोग शहर, खैराबाद, बिसवां में आए है। जिले में अब सक्रिय केसों की संख्या 439 हो गई है।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. उदय प्रताप ने बताया, 22 मरीज लखनऊ व अन्य जनपदों में भर्ती है। 411 मरीज होम आइसोलेट है। छह मरीजों की प्रक्रिया जारी है। इस लहर में किसी भी मरीज की कोविड से जिले में मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन

टीकाकरण पर हो रहा है फोकस
जिले में इस समय 15 साल से ऊपर के सभी लोगों को वैक्सीन लगवाई जा रही है। स्कूल-कॉलेजों में कैंप आयोजित करके विद्यार्थियों को डोज दी जा रही है। चुनाव में लगे कार्मिकों को बूस्टर डोज लगाने का काम चल रहा है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीके सिंह ने बताया, इस समय टीकाकरण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। टीकाकरण करवाकर कोविड को आसानी से मात दे सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें