फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेउसा में बिहार की महिला को बेचने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
रेउसा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में बुधवार को एक महिला को बेचने की कोशिश का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला समेत तीन लोगों को पकड़ लिया है। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। महिला बिहार की रहने वाली है।
विज्ञापन

रेउसा इलाके में बुधवार को एक व्यक्ति साथी की मदद से महिला को बेचने के मकसद से लेकर आया था। महिला की गोद में एक तीन साल का बच्चा भी था। बताते हैं कि युवक महिला को अपने रिश्तेदार के हाथ बेचना चाह रहा था, लेकिन महिला उसके साथ जाने को तैयार नहीं थी।
इसे लेकर उसकी पिटाई कर दी गई। किसी तरह से महिला आरोपी के चंगुल से छूटकर गांव पहुंची और लोगों से मदद मांगी। मधवापुर के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
रेउसा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर महिला और उसे बेचने की कोशिश कर रहे व्यक्ति व उसके साथी को हिरासत में ले लिया है। हल्का इंचार्ज सतीश चंद ने बताया कि महिला बिहार के सीवान जिले की है। महिला समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें