फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटी रोमियो टीम ने दबोचे तीन शोहदे

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में मनचलों पर शिकंजा कसने के लिए एंटी रोमियो टीम की कार्रवाई जारी है। रविवार को पूरे जिले में अलग-अलग स्थानों पर एंटी रोमियो की टीम ने शोहदों के खिलाफ अभियान चलाया। राह में महिलाओं, युवतियों से फब्तियां कसकर अश्लीलता कर रहे तीन शोहदों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों पर केस दर्जकर पुलिस ने जेल भेजने की कार्रवाई की है। 0 से अधिक लोगों को चेतावनी देकर छोड़ा गया है।
विज्ञापन

एसपी आरपी सिंह के आदेश पर जिले में एंटी रोमियो की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में रविवार को एंटी रोमियो की टीम ने सकरन इलाके के झौव्वा कलां निवासी अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया। संदना के कोरौना निवासी छोटे उर्फ अनूप, रेउसा के गुलाबपुरवा निवासी मनोज कुमार को गिरफ्तार किया गया है।
सभी के खिलाफ थाने पर केस दर्ज कराया गया है। एंटी रोमियो टीम का कहना है कि पकड़े गए शोहदे महिलाओं, युवतियों से अश्लीलता कर रहे थे। पूरे जिले में अलग-अलग स्थानों पर चलाए गए अभियान में 40 से अधिक लोगों को एंटी रोमियो की टीम ने कड़ी हिदायत देकर छोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें