सीतापुर। जिले के थाना पिसावां और कमलापुर इलाके में पिटाई से हुई मौत में दर्ज गैर इरादतन हत्या के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी को जेल भेजने की कार्रवाई की है।
पिसावां इलाके के सहियापुर गांव में मवेशी जाने को लेकर हुए विवाद में रामस्वरूप की पिटाई कर दी गई थी। घायल होने के बाद उनकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में पहले दर्ज धारा को गैर इरादतन हत्या में तरमीम करते हुए नामजद आरोपी राम किशोर, संदीप, प्रदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
कमलापुर इलाके में दीपावली में जुए के फड़ पर ताश देखने के दौरान हुए विवाद के मामले को बीच बराव करने के दौरान वृद्धा जगदेई की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी महेश, किशोर, पप्पू, राम करन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया था। कमलापुर पुलिस का कहना है कि चारों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।