सीतापुर में नवीन गल्लामंडी के कार्यालय में जानकारी करती किसान मंच के पदाधिकारी। -संवाद
- फोटो : SITAPUR
सीतापुर। कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में किसान मंच की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अल्पना सिंह के नेतृत्व में शहीद किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। धान क्रय केंद्र शुरू न कराने से किसान नेताओं ने नाराजगी जताई।
किसान मंच की महिला प्रदेश अध्यक्ष अपर्णा सिंह ने कहा कि पड़ोसी जनपद में एक अक्टूबर से धान क्रय केंद्र की शुरुआत की जा चुकी है। जिले में प्रशासन की लापरवाही के चलते इस बार धान की खरीद अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। पांच अक्टूबर को प्रशासन ने 12 अक्टूबर को धान क्रय केंद्र शुरू करा देने का आश्वासन दिया था, जो कि पूरा नहीं हो पाया है।
उन्होंने कहा कि किसान अपना धान नौ सौ से एक हजार रुपये तक बिचौलियों और दलालों के हाथों में बेचने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने वादाखिलाफी की है, जिसके चलते अब किसान जो भी आगामी रणनीति बनाएंगे, उसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस अवसर पर अंबुज श्रीवास्तव, राजू खान, शैलेंद्र राज, नीलम, गुड्डडी सिंह, मासूम अली, डा. इस्लामुद्दीन, सत्येंद्र गौतम, विमला, दिव्य सिंह आदि उपस्थित रहे।