फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पिलाकर बेटे को बांके से काट डाला

विज्ञापन
इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के सहरोई सिकटिहा गांव के सरायन नदी पास शव मिलने के बाद घटना स्थल प - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
इमलिया सुल्तानपुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में खूनी रिश्तों को दागदार करने वाली एक वारदात सामने आई है। सोमवार देर रात पिता ने ही बेटे को शराब पिलाकर बांके से काटकर निर्मम हत्या कर दी और शव फेंककर मौके से फरार हो गया। सुबह मिले शव की शिनाख्त करते हुए पुलिस टीम ने तीन घंटे के अंदर हत्या की वजह का खुलासा करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या आरोपी के कब्जे से आला कत्ल बरामद हुआ है। उसने बेटे की गलत आदतों से परेशान होकर हत्या करने की बात कही है।
विज्ञापन

इमलिया सुल्तानपुर इलाके में सोमवार देर रात एक युवक की हत्या कर शव को सहरोई सिकटिहा के उत्तर सरायन नदी के किनारे हैदरपुर जाने वाले मार्ग पर फेंक दिया गया। सुबह 7 से 8 बजे के करीब गांव के बाहर गए लोगों ने सड़क पर शव पड़ा देख इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर साइकिल भी पड़ी थी। एसओ इमलिया सुल्तानपुर इंद्रजीत सिंह मौके पर पहुंचे और जांच की। मामले की जानकारी मिलते ही एसपी आरपी सिंह, एएसपी नार्थ डॉ. राजीव दिक्षित, सीओ सदर अभिषेक प्रताप अजेय, हरगांव एसओ धर्मपाल शुक्ला मौके पर पहुंचे।
एसपी ने मौका-ए-वारदात की जांच करते हुए शव की शिनाख्त के लिए पुलिस की दो टीमों को लगाया। शुरुआत में शव की शिनाख्त नहीं हो सकी, लेकिन पहचान में जुटी पुलिस को जल्द ही इसमें कामयाबी मिल गई। एसओ इमलिया सुल्तानपुर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त इमलिया सुल्तानपुर इलाके की ग्राम पंचायत हथूरी के मजरा शेखापुर निवासी अनूप (25) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

चश्मदीदों की माने तो युवक की बांके से काटकर हत्या की गई है। चेहरे को बुरी तरह से काटा गया था। एक तरफ चेहरे का पूरा हिस्सा ही गायब था। शव की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद पुलिस की टीमें हत्या के खुलासे में जुट गई। तहकीकात में जुटी पुलिस टीमों ने तीन घंटे के अंदर वारदात का खुलासा कर दिया। एसओ इमलिया सुल्तानपुर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि तफ्तीश के दौरान कई ऐसे बिन्दु मिले, जिससे शक की सुई मृतक के पिता की ही ओर घूमी।
शक के आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने हत्या का जुर्म कुबूल कर लिया है। एसओ ने बताया कि आरोपी ने स्वीकारा कि उसने अपने बेटे की बांके से काटकर हत्या की है। वारदात को अंजाम देने से पहले उसने बेटे को शराब पिलाकर नशे में कर दिया था। इसके बाद घटना की। पुलिस ने आरोपी की निशानदेेही पर वारदात में इस्तेमाल आलाकत्ल बरामद कर लिया है।
एसओ ने बताया कि हत्या आरोपी ने कुबूला कि वह बेटे की गलत आदतों से आजिज आ चुका था। वह कोई काम नहीं करता था। शराब पीता और मारपीट करता था। शराब के लिए पैसे मांगता रहता था। एसओ ने बताया कि हत्या आरोपी पिता मुकलेश के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
घटनास्थल पर मिले गिलास
मौका-ए-वारदात पर मृतक की साइकिल मिली है, जबकि उससे कुछ दूरी पर शराब की तीन शीशी और गिलास पड़े पाए गए थे, इससे पहले से इस बात की आशंका जताई जा रही थी कि हत्या से पहले शराब का दौर चला। खुलासे के बाद आशंका सच साबित हुई। हत्यारोपी ने बताया कि बेटे को बुलाकर नदी के पास शराब पिलाई। इसके बाद उसकी हत्या कर दी।
मछली खिलाने के लिए ननिहाल से बुलाकर की हत्या
पिता के हाथों मौत के घाट उतारा गया अनूप बचपन से ही अपनी ननिहाल हरगांव इलाके के हैदरपुर गांव में रहता था। यह बात उसके पिता को नागवार थी। सोमवार को भी वह ननिहाल में था। दिन में दोनों साथ में थे। अनूप अपने घर भी आया था। इसके बाद फिर ननिहाल चला गया। रात में पिता मछली खाने के लिए बुलाया था और फिर शराब पिलाकर हत्या कर दी।
ऐसे खुुला हत्या का राज
शव की शिनाख्त होते ही पुलिस मृतक के घर पहुंची और पूछताछ शुरू की। पूछताछ में सामने आया कि सोमवार को अनूप ननिहाल में था। ननिहाल से संपर्क किया गया तो बताया कि उसके पिता ने मछली खाने के लिए बुलाया था। पुलिस ने पिता से पूछताछ शुरू की। पहले तो उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन बाद में जुर्म कुबूल कर लिया।
इमलिया सुल्तानपुर में अज्ञात शव मिला था। उसकी धारदार हथियार से हत्या की गई थी। शव की शिनाख्त कर हत्या के खुलासे में दो टीमें लगी थी। तीन घंटे के अंदर घटना का खुलासा कर दिया गया है। मृतक के पिता ने बेटे की गलत आदतों से तंग आकर हत्या की थी। केस दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

आरपी सिंह, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें