फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरहाजिर दरोगा समेत 15 पुलिसकर्मी सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले के पुलिस मुखिया आरपी सिंह ने अब तक के कार्यकाल में पहली बार पुलिस कर्मियों पर एक साथ इतनी बड़ी कार्रवाई कर अनुशासन के दायरे में ड्यूटी करने और लापरवाही न बरतने का संदेश दिया है। अवकाश की अवधि पूरी होने के बाद भी ड्यूटी ज्वाइन न करने पर कप्तान ने एक दरोगा समेत 15 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन

एसपी आरपी सिंह ने बताया कि जिले में तैनात 15 पुलिस कर्मी पिछले दिनों अलग-अलग समस्याएं और वजहें बताकर अवकाश पर गए थे लेकिन छुट्टी की अवधि बिताने के बाद भी 15 पुलिस कर्मी वापस नहीं आए और न ही ड्यूटी ज्वाइन की। यह अनुशासनहीनता और कार्यों में लापरवाही है।
इसी को लेकर गैरहाजिर चल रहे शहर कोतवाली में तैनात दरोगा अशोक कुमार सोनकर, पुलिस लाइंस में तैनात मुख्य आरक्षी लक्ष्मीकांत ओझा, पुलिस लाइंस में तैनात मुख्य आरक्षी अशोक कुमार निराला, बिसवां कोतवाली में तैनात मुख्य आरक्षी रमेश कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी रामरूप, पुलिस लाइंस में तैनात सिपाही अनुराग, चंद्रकांत विश्वकर्मा, तालगांव कोतवाली में तैनात पवन कुुमार को सस्पेंड कर दिया गया।
विज्ञापन

लहरपुर कोतवाली में तैनात युवराज सिंह, सदरपुर थाने में तैनात भूपेंद्र कुमार, शहर कोतवाली में तैनात सिपाही अक्षय कुमार, इमलिया सुल्तानपुर में तैनात सिपाही रुपांशू भारती, रामकोट में तैनात सिपाही निखिल मलिक, हरगांव में तैनात तुवेंद्र कुमार, पुलिस लाइंस में तैनात विकास कुुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। आगे की विभागीय कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें