फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब की किशोरी के साथ नेपाल जा रहा युवक पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब की किशोरी के साथ नेपाल जा रहा युवक पकड़ा
विज्ञापन

बढ़नी। पंजाब की किशोरी के साथ नेपाल जा रहा युवक बढ़नी में सीमा पार करते समय पकड़ लिया गया। एसएसबी ने पूछताछ के बाद दोनों को एएचटीयू टीम को सौंप दिया।
भारत-नेपाल सीमा के बढ़नी राजमार्ग पर एसएसबी 50वीं वाहिनी के जवान मंगलवार देर शाम चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की। एसएसबी प्रभारी निरीक्षक जगदीश प्रसाद के मुताबिक, मंगलवार देर शाम चेक पोस्ट पर जवानों के गश्त के दौरान युवक और किशोरी सीमा पार करने की कोशिश करते दिखे। संदेह होने के बाद पूछताछ की गई तो पता चला कि युवक उस किशोरी को पंजाब के मोहाली से लेकर भागा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में युवक ने बताया कि उसने नेपाल में जाकर किशोरी से शादी करने के बाद वही रहकर जीवनयापन करने की तैयारी की थी। उसके बाद एसएसबी व मानव सेवा संस्थान ने कार्रवाई करते हुए दोनों को एएचटीयू पुलिस को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें