फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दशक बाद टिकोर माइनर में पहुंचा पानी

विज्ञापन
खेसरहा क्षेत्र के सरयू नहर। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
दो दशक बाद टिकोर माइनर में पहुंचा पानी
विज्ञापन

रबी, खरीफ के साथ जायद सीजन में सब्जी की खेती के लिए मिलेगा लाभ
माइनर की टेल तक पानी पहुंचाने का लक्ष्य
सिद्धार्थनगर। खेसरहा-सरयू नहर के मुख्य शाखा से संचालित होने वाली टिकोर माइनर में निर्माण के 20 साल बाद पानी पहुंचने से किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई। टिकोर माइनर की खुदाई 1995 में की गई थी।
विज्ञापन

माइनर में पानी आने से क्षेत्र के सोनौरा, बसडीला, टिकुइया, सकारपार, टीकुर व पुरउआपार के सैकड़ों बीघे फसल की सिंचाई की सुविधा मिलेगी। किसान मारकंडे मिश्र, विजय कन्नौजिया, हनुमान मिश्र, बालकेश्वर, शिवपूजन, मोतीलाल, समुझावन, बैठोले आदि ने कहा कि देर से ही पानी आने से खेती करना आसान हो गया है। डीजल की कीमत बढ़ने के कारण किसानों की समस्या बढ़ गई है। नहर के पानी से सिंचाई होगी तो रबी, खरीफ के साथ जायद के सीजन में सब्जी की खेती करने वाले किसानों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता (सरयू नहर) उग्रसेन वर्मा ने बताया कि असिंचित क्षेत्रों मे पानी पहुंचाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि टेल तक पानी पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें