भारतीय मुद्रा लिए दो नेपाली तस्कर पकड़े
ककरहवा (सिद्धार्थनगर)। एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी ककरहवा के जवानों ने बृहस्पतिवार को भारत-नेपाल सीमा पर भारतीय मुद्रा लिए दो नेपाली तस्करों को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद उन्हें ककरहवा कस्टम के हवाले कर दिया गया।
ककरहवा सीमा चौकी के जवान बृहस्पतिवार को गश्त पर थे। दो व्यक्ति संदिग्ध हाल में नेपाल जाने की तैयारी में थे। जवानों ने दौड़ाकर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी लेने पर दोनों के पास से 1.41 लाख भारतीय रुपये बरामद किए।
पकड़े गए दोनों तस्करों महात्म यादव निवासी टीपीगढ़ वार्ड नंबर 13 रूपनदेही, नेपाल और कलामुद्दीन खान निवासी तिलोत्तमा वार्ड नंबर 16 रूपनदेही नेपाल को बरामद भारतीय मुद्रा के साथ ककरहवा सीमा कार्यालय को सुपुर्द कर दिया गया है।