विद्यालय की बस से लौट रहे युवक को पीटा
इटवा/बिस्कोहर। त्रिलोकपुर थाने के इमिलिया निवासी गुलाब मौर्या की गांव के ही कुछ लोगों पर बुधवार को लाठी-डंडे से जमकर पिटाई की। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पीएचसी भनवापुर में भर्ती कराया गया है।
क्षेत्र के इमिलिया निवासी गुलाब मौर्य अपने बच्चे को बुधवार सुबह लगभग नौ बजे स्कूल वाली बस पर बैठकर वापस लौट रहे थे। आरोप के अनुसार, वह गांव के ही नसरूल्लाह के घर के पास पहुंचे थे कि पहले से घात लगाए गांव के ही शिवप्रसाद उर्फ मुन्नू व गामा ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। उनका आरोप है कि नसरूल्लाह के घर से निकलकर वह भागने लगे।
तभी गांव के जग्गू ने शोर करते मुझे पकड़ लिया। उसके बाद पीट दिया। उसने मामले की जांच करते हुए कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष रणधीर कुमार मिश्र का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।