फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप का पार्टनर बनाने के नाम पर की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल पंप का पार्टनर बनाने के नाम पर की ठगी
विज्ञापन

डुमरियागंज। अपने नाम से पेट्रोल पंप पास होने के बाद एक जालसाज ने लोगों को उसमें पार्टनर बनाने के नाम पर लाखों की ठगी कर ली। जब मामला जालसाजी का लगा तो लोग आरोपित से दी हुई रकम वापस मांगने लगे। उसने अपनी कार एक व्यक्ति को देने का भरोसा दिया। हालांकि सिर्फ बेचीनामा लिख कर दिया। कार अब तक नहीं दी। आखिरकार पीड़ित ने आरोपित के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भवानीगंज थाना क्षेत्र के रठैना गांव निवासी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि डुमरियागंज थाना क्षेत्र के बढ़या गांव निवासी एक युवक ने लड़की की शादी करने के लिए चार लाख रुपये एक साल पहले लिए थे। इसके बदले उसने अपने नाम से पास हुए पेट्रोलपंप में पार्टनर बनाने की बात कहकर धोखा देने लगा। बाद में अखंड को अपनी कार बदले में देने की बात कर उसका बेचीनामा लिख दिया। मगर अभी तक उसे कार नहीं सौंपी। इसी तरह भवानीगंज थाना क्षेत्र के धर्मराज कौशल ने बताया कि उसी व्यक्ति ने उनसे भी पेट्रोल पंप में पार्टनर बनाने के नाम पर 85 हजार लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौखड़ा के दीपू सिंह ने भी बताया कि उनसे 60 हजार रुपये लिए हैं। इसी तरह और भी कुछ लोगों से उसने करीब 21 लाख रुपये की वसूली की है। लोगों ने अपनी रकम वापस दिलवाने की मांग की है। इस संबंध में डुमरियागंज इंस्पेक्टर शैलेश सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। मुकेश को थाने लाया गया है। साक्ष्य एकत्रित किया जा रहा है। अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई है। उच्च अधिकारियों के निर्देश के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें