फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में रहेगा सुरक्षा का अभेद घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में रहेगा सुरक्षा का अभेद घेरा
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज डुमरियागंज में जनसभा को संबोंधित करेंगे। सीएम के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा का अभेद घेरा तैयार रहेगा। बिना चेकिंग के कार्यक्रम स्थल पर किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। वहीं
यातायात व्यवस्था के लिए रूट डायवर्जन रहेगा। एएसपी सुरेशचंद रावत ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। बिना चेकिंग के कार्यक्रम में स्थल पर किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

डुमरियागंज कस्बे में सुबह 10 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक यातायात व पार्किग व्यवस्था निर्धारित की गई है। भारी वाहन ट्रक, बस, डीसीएम इत्यादि का आवागमन इटवा चौराहा व बैदौला चौराहा के मध्य नहीं होगा। इस मार्ग पर भारी वाहन इटवा चौराहे से सनई चौराहा बांसी होकर व बैदौला चौराहा से पचरा बाजार होते हुए गंतव्य की तरफ जा सकेंगे। केवल कार्यक्रम में शामिल होने वाली बसें कार्यक्रम स्थल की तरफ आवागमन कर सकेंगे। कार, जीप, बाइक इत्यादि हल्के वाहन कस्बे में बैदौला चौराहा से बंधन मैरिज हॉल, तहसील रोड होते ही मंदिर तिराहा होकर आवागमन कर सकेंगे। एंबुलेंस, शव वाहन, मरीज वाहन, फायर सर्विस के वाहनों को आवागमन करने में कहीं पर रोका नहीं जाएगा।
विज्ञापन

इन स्थानों पर की गई पार्किंग की व्यवस्था
बैदौला चौराहा पर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आने वाली बसों को मेरा वाला चौराहा पर यात्रियों को उतारकर बंधन मैरिज हॉल होते हुए हल्लौर रोड पर पार्क किया जाएगा, इटवा की तरफ से मंदिर तिराहा तक आने वाली समस्त बसें तहसील रोड पर डायवर्ट करके हल्लौर रोड पर पार्क किया जाएगा, इटवा की तरफ से मंदिर तिराहा पर आने वाले कार, जीप इत्यादि तहसील रोड पर सड़क के किनारे पार्क कराया जाएगा, इटवा की तरफ से मंदिर तिराहा पर आने वाले बाइक तहसील परिसर में पार्क कराई जाएगी, बैदौला चौराहा की तरफ से आने वाली समस्त कार, जीप इत्यादि हल्के वाहन बंधन मैरिज हॉल की तरफ डायवर्ट करके मैरिज हॉल के आसपास पार्क कराए जाएंगे, बैदौला चौराहा की तरफ से आने वाले समस्त बाइक ब्लॉक संसाधन केंद्र परिसर में पार्क कराए जाएंगे, मीडिया बंधुओं के वाहन तहसील परिसर में पार्क कराए जाएंगे, सांसद, विधायक, प्रशासनिक अधिकारियों उच्च पार्टी पदाधिकारियों के वाहन ब्लॉक परिसर में पार्क कराए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें